फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन ब्लाक में संचालित हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन और दूध न दिए जाने की जांच होगी। मुख्यमंत्री ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम को जांच के आदेश दिए हैं और दस दिन में आख्या तलब की है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने आठ अगस्त के अंक में कमासिन में संचालित हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी। विद्यालय में ग्राम प्रधान की मनमानी की वजह से बच्चों को मानक के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा था। साथ ही हर बुधावर दूध से भी बच्चे वंचित रह जाते थे।
अभिभावकों की शिकायत पर जांच हुई तो बीईओ आभा अग्रवाल ने लीपापोती कर दी। प्रधानाध्यापक धनेश गुप्ता सारा ठीकरा प्रधान पर फोड़ रहे थे। इस खबर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अजय कुमार ओझा ने 17 अगस्त को यहां जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और दस दिन (27 अगस्त तक) में आख्या भेजने को कहा है। उधर, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। आख्या शासन-प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें