फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेड़ से हटाई मायावती की दस भुजाधारी होर्डिंग

Tue, 03 Nov 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कलक्ट्रेट परिसर स्थित बरगद के पेड़ पर लगाई गई बसपा सुप्रीमो मायावती की दस भुजाधारी होर्डिंग मंगलवार को हटा दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

दोबारा ऐसी हरकत न हो, इसके लिए कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर के विशाल बरगद पर मायावती की होर्डिंग लगाई गई थी। इस होर्डिंग में मायावती को दस भुजाओं के साथ दर्शाया गया था।
उनके हाथों में संविधान, मीडिया, शिक्षा, जनहित, न्याय, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग से जुड़े प्रतीक दिखाए गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद ने बताया कि होर्डिंग हटा दी गई है और फिलहाल किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें