फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार के फायर करने पर सपा नेता समेत दो घायल

Tue, 03 Nov 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। रेलवे स्टेशन अतर्रा के पास सोमवार देर रात बाइक सवार युवक ने सपा के निवर्तमान नगर महासचिव और उनके साथियों पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

इसमें सपा नेता समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की अब तक की जांच में छर्रा लगने से घायल होने की पुष्टि हुई है।
नरैनी रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी निवासी निखिल गुप्ता (29), भवानीगंज निवासी सपा नेता राधेश्याम गुप्ता (25), जयप्रकाश गुप्ता और आकाश शिवहरे सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन अतर्रा के पास चाय की दुकान पर जा रहे थे। वह स्टेशन के नजदीक शरण सेठ की दुकान के पास पहुंचे तभी दो बाइक पर पांच नकाबपोश युवक आ गए।
विज्ञापन

निखिल गुप्ता का आरोप है कि एक युवक ने तमंचा निकाल उन लोगों पर फायर कर दिया। गोली चलने से लोग घबरा गए। हमलावर का चेहरा खुला हुआ था। फायरिंग से निखिल के माथे पर और सपा नेता राधेश्याम गुप्ता के बाएं पैर में चोट आ गई। दोनों को कोतवाली ले जाया गया। पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
निखिल गुप्ता ने गांव तेंदुरा निवासी राघव सिंह व चार अन्य पर रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि दोनों लोगों को मामूली चोट आई है। प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। राघव सिंह की तलाश हो रही है। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

-

माथे व जांघ पर झुलसने की चोट
अतर्रा। प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी के मुताबिक अब तक की जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों ने भी गोली चलने की आवाज सुनी है। मौके से कोई कारतूस या खोखा नहीं मिला है। घायलों की चोट भी सामान्य प्रकार की है, जो छर्रा लगने या झुलसने की है। घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें