फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/जसपुरा। चार ग्राम पंचायतों में प्रधान के चुनाव के लिए शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टिया रवाना हुई और देर शाम बूथों में पहुंच गई। यहां रविवार (9 मई) को मतदान होगा। पांच मतदान केंद्रों के 13 बूथों में वोट पड़ेगें। चारों ग्राम पंचायतों में कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे है।
विज्ञापन

शनिवार को चारों ग्राम पंचायतों में मतदान कराने के लिए ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टिया रवाना हुई। देर शाम बूथों में पहुंच गई। महुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत रिसौरा, नरैनी के पल्हरी, जसपुरा के खप्टिहा खुर्द व बड़ोखर खुर्द ब्लाक के पचुल्ला में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मृत्यु के बाद यहां चुनाव निरस्त कर दिया गया था। दोबारा हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद अब यहां रविवार (9 मई) को मतदान होगा। रिसौरा के दो मतदान केंद्रों में पांच, पल्हरी, खप्टिहाखुर्द, पचुल्ला के एक-एक मतदान केंद्रों के दो-दो बूथों में वोट पड़ेंगे।
जसपुरा ब्लाक के खप्टिहा खुर्द ग्राम पंचायत में मृत प्रत्याशी शिव प्रसाद की पत्नी रामादेवी सहित सात, नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत पल्हरी में मृत प्रत्याशी जगत यादव की पत्नी इंद्रकली सहित 21, बड़ोखर के ग्राम पंचायत पचुल्ला 19 व महुआ के ग्राम पंचायत रिसौरा में 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि 15 पोलिंग पार्टी बनाई गई है। 13 पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों को रवाना हो गई है। दो रिजर्व में रहेगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार कार्मिक होंगे। एडीएम संतोष बहादुर ने पोलिंग पार्टियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढाया। कहा कि किसी की भी आवभगत स्वीकार न करें। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से मतदान कराया जाए। मतदान के समय कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें