बांदा। पुलिस ने कोरोना गाइड लाइन के तहत मास्क न लगाने पर 95 लोगों का चालान किया। उनसे 95 हजार रुपये जुर्माना वसूला। उधर, कोविड नियमों के उल्लंघन पर 12 लोगों पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को जनपद में पुलिस ने अभियान चलाकर कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। बिना मास्क के सड़कों पर घूमने वाले 95 लोगों का चालान कर प्रत्येक से एक हजार (कुल 95 हजार) रुपये जुर्माना वसूल किया। लॉकडाउन में दुकान खोलकर कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने पर 12 दुकानदारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की। पुलिस ने अपने-अपने सर्किल में लोगों को आगाह किया है कि इस महामारी में कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाए। मास्क व सैनीटाइजर का इस्तेमाल किया जाए। लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलकर अनावश्यक भीड़ न लगवाई जाए।
---------