फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा कालिंजर के फर्नीचर कारखाने में लगी भीषण आग

विज्ञापन
Massive fire broke out in Katra Kalinjar's furniture factory - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कालिंजर/नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र कटरा कालिंजर गांव में रात लगभग ढाई बजे फर्नीचर कारखाने में शार्ट शर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों का नुकसान हुआ। पड़ोस में दो मकानों व आरा मशीन को भी क्षति हुई। सात बकरियां भी आग में जल गईं। सूचना के दो घंटे बाद दमकल गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन

गांव में उस्मान पुत्र नफीस अली का फर्नीचर कारखाना है। यहां शीशम, सागौन की इमारती लकड़ी, बना फर्नीचर, जिसमें बेड, सोफा, अलमारी, कुर्सी-मेज, डायनिंग टेबल आदि रखे थे। रात में शार्ट शर्किट से लगी आग से फर्नीचर बनाने की चार लाख रुपये कीमत की मशीनें भी जल गईं।
पड़ोसी रिश्तेदार वजाहत हुसैन की आरा मशीन में भी आग लग गई। यहां कीमती कटी लकड़ी के स्लीपर जल गए। वजाहत के चाचा अशफाक का पूरा मकान और गृहस्थी का सामान जल गया। पड़ोसी डॉ. मुश्ताक के पक्के मकान की दीवारें फट गईं। अशफाक और डॉ. मुश्ताक की घर में बंधी सात बकरियां आग में जल गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर कालिंजर थाने के दरोगा अकरम खां, सढ़ा पुलिस चौकी इंचार्ज शेषमणि त्रिपाठी ने आग बुझाने में मदद की। प्रधान राकेश श्रीवास ने टैंकर से पानी पहुंचाया। गांव के नीलांशु त्रिवेदी, महबूब, अनवर, असलम, जाहिद, भोला, रज्जू आदि ने मिलकर आग बुझाई।
फायर ब्रिगेड कर्मी को सूचना देने के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में उस्मान को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसने इंडियन बैंक कालिंजर से चार लाख रुपये का कर्ज भी लिया था। वजाहत हुसैन ने बताया कि रात 12 बजे तक वह लोग दरवाजे पर बैठे थे। बाद में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें