फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर याद आए बापू, दी श्रद्धांजलि

Fri, 30 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बहुत याद आए। राजनीतिक और सामाजिक संगठनाें ने विशेष आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरकारी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन


हर वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस मौके पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी। मंडलायुक्त, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि दी गई।

जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम.... का सामूहिक गायन हुआ। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि बापू के वसूल आज भी जिंदा हैं। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने बापू को एक दर्शन और उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी ने प्रेरणा स्रोत बताया। प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने बापू का व्यक्तित्व बेमिसाल बताया।
विज्ञापन


हरिश्चंद्र वाजपेई ने कविता पढ़ी। शिवबली सिंह, जय किशोर गुप्ता, हेमंत वर्मा, संतोष द्विवेदी, राम मिलन पटेल, राजेश गुप्ता पप्पू, कुतैबा जमा खां, धर्मेंद्र वाजपेई, रामरतन समुद्रे आदि ने संबोधित किया।

उधर, शहर कांग्रेस कमेटी में नगर पालिका परिषद में स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त, महिला अध्यक्ष सीमा खान आदि ने संबोधित किया। बापू का भजन भी हुआ। श्याम मोहन वर्मा, रामऔतार श्रीवास, संतोष जारी वाले, मकसूद अहमद, वीरेंद्र तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, अनुराग चंदेरिया, अंजना शुक्ला शामिल रहे।

भारतीय किसान सेना ने अमारा गांव में किसान भवन में बैठक कर बापू को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने कहा कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बुद्धराज सिंह, ऋषि कुमार सिंह, राजीव द्विवेदी, ओम प्रकाश गौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें