फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह में विवाहिता ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर में सरिता (20) पत्नी आलोक ने सोमवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुरालीजनों का कहना है कि घटना के वक्त सरिता घर में अकेली थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मृतका के मामा डा. राममिलन पटेल ने बताया कि सरिता का मायका बड़ागांव (बबेरू) है। दो साल पूर्व शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। आरोप लगाया कि पति नशे का आदी है। अक्सर मारपीट करता था। गृहकलह से तंग आकर जान दे दी।
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव में अवधेश (30) ने सोमवार की रात घर में जहर का लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में साथी (बबेरू) गांव में गुड़िया (22) ने मंगलवार को सुबह ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें