फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 20 लाख के लिए विवाहिता को ऑल आउट पिलाया, चिमटे से दागा

Tue, 20 Jan 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 20 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया। बेल्ट से मारा, ऑल आउट का लिक्विड पिलाया, हाथ में गरम चिमटा से दागा गया। ससुर ने छेड़खानी की। विवाहिता के पिता ने महिला थाने में पति समेत छह ससुरालियों पर उत्पीड़न, मारपीट, छेड़खानी व दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी 29 नवंबर 2024 को कानपुर देहात के अकबरपुर कालीगंज निवासी हनी उर्फ ताबिस की थी। शादी के बाद 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उसे ऑलआउट का लिक्विड पिलाया, गरम चिमटे से उसके हाथ में दागा। ससुर ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। बेल्ट से पीटा गया। तलाक देने की धमकी दी गई। गाड़ी भी अपने नाम करा ली।
इससे उसकी बेटी बीमार हो गई। ससुराली उसे 21 दिसंबर को छोड़ गए। उन्होंने अपनी बेटी का इलाज कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पति, ससुर, दो ननदों समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि एसपी के आदेश पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें