फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादीशुदा प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते-बिलखते नंदकिशोर के परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शादीशुदा प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार को दोनों के शव रेल पटरी में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है। हालांकि युवती के पिता ने प्रेम संबंध से अनभिज्ञता जताई है तो युवक के परिजनों का कहना है कि दो महीने पहले ही इस बारे में पता चला था।
गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी नंदकिशोर श्रीवास (32) व उसी गांव की पड़ोसी मोहनी प्रजापति (20) के शव बरसड़ा बुजुर्ग व बरसड़ा खुर्द के बीच रेल लाइन में मंगलवार सुबह चार बजे के करीब क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े मिले। रेल स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शवों के पास पड़े मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों से शवों की शिनाख्त की। मोहनी के पिता शिवशंकर प्रजापति ने बताया कि उन्होंने मोहनी की शादी 21 अप्रैल 2024 को हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंधरी गांव निवासी अजीत के साथ की थी।
बेटी मकर संक्रांति के त्योहार के पहले घर आई थी, तभी से यहीं रह रही थी। शाम को खाना खाकर वह, मोहनी और उसकी मां चुनबादी अगल-बगल ही लेटे थे। रात में किस समय वह घर से निकली उन्हें नहीं पता। पिता ने बताया कि उन्हें नंदकिशोर के साथ प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी।
उधर, नंदकिशोर के चचेरे भाई सुशील ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से नंदकिशोर का मोहनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीना पहले नंदकिशोर की मां दुलारी को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई थी। उन्होंने नंदकिशोर को डांटा था। नंदकिशोर की शादी अतर्रा के गोखिया गांव निवासी गोद्धो के साथ चार साल पहले हुई थी। उसके एक डेढ़ साल का पुत्र शिवांश भी है। गोद्धो गर्भवती है। नंदकिशोर राजमिस्त्री था।
नरैनी सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि रेल लाइन में युवक और युवती के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। प्रेम प्रसंग समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें