फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात रुपये में होगी शादी, एक रुपये में हुई वरीक्षा

विज्ञापन
Marriage will be done for seven rupees, examination done for one rupee - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। परास्नातक जोड़े ने दहेज प्रेमियों को आईना दिखाया है। दोनों पक्षों के संपन्न होने के बावजूद बिना दहेज और फिजूल खर्ची रोकने के लिए शादी की सभी रस्में सिर्फ सात रुपये में करने का फैसला किया है। शुरूआत वरीक्षा रस्म से हुई। इसमें मात्र एक रुपया थाल में सजाकर भेंट किया गया।
विज्ञापन

फतेहगंज क्षेत्र के गांव जरकढ़ा (कुरुहूं) के मूल निवासी अधिवक्ता चंद्रपाल यादव ने अपनी बेटी सोनम की शादी बबेरू निवासी रिटायर्ड अध्यापक अजय पाल सिंह के इकलौते बेटे विश्व प्रभाकर उर्फ अतुल के साथ तय की है। अतुल परास्नातक हैं और ड्रोन कैमरे को किराये पर चलवाने का व्यवसाय करता है। सोनम बीएड कर रही है। कन्या और वर तथा उनके परिवारों के बीच बगैर दहेज शादी करने पर सहमति बनी। इसी क्रम में मंगलवार को एक मैरिज हाल में आयोजित वरीक्षा एक रुपये में हुई। फरवरी में शादी होगी। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव, बैंक आफ बड़ौदा विधिक सलाहकार ब्रह्मदत्त शुक्ला, रमेश सचदेवा आदि समाजसेवियों ने इस शादी को समाज के लिए प्रेरणा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें