फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गांवों में ही बनाए गए खाद के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में ‘मेरा गांव स्वच्छ गांव’ अभियान के तहत बनाए जाने वाले खाद गड्ढों की गति बेहद धीमी है। जनपद की 469 ग्राम पंचायतों में महज एक दर्जन ग्राम पंचायतों में ही खाद गड्ढों का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अगस्त माह में राजस्व ग्रामों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए खाद गड्ढों के निर्माण के निर्देश दिए हैं। जिसमें व्यक्तिगत घरों से निकलने वाले ठोस एवं तरल कचरे का प्रबंधन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में गड्ढों के निर्माण का काम सुस्त है। अब तक सिर्फ एक सैकड़ा गांवों में ही गड्ढा निर्माण शुरू हुआ है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इस कार्य को प्राथमिकता से कराएं। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी रवि किशोर का कहना है कि सचिवों को खबरदार किया गया है कि समय से गड्ढा निर्माण पूरा न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव कार्यों के नोडल अधिकारी नामित
बांदा। निर्वाचन आयोग ने विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनावी कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। सीडीओं वेद प्रकाश मौर्य मतदान/मतगणना कार्मिको व माइक्रो प्रेक्षक के प्रशिक्षण का काम देखेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विजय कुमार ईवीएम व प्रचार प्रसार, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ वाहन व्यवस्था, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनोद कुमार वर्मा लेखन सामाग्री, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू प्रत्याशियों के व्यय व अग्रिम टीए, डीए, अधिशासी अभियंता नलकूप ज्ञानेश कुमार डाक मतपत्र, मंडलीय श्रमायुक्त निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं, डिप्टी कमिश्नर स्वत: रोजगार निर्वाचन अधिसूचना व नामांकन से मतगणना तक वीडियोग्राफी और जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान को खानपान की व्यवस्था सौंपी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम उमाकांत त्रिपाठी नोडल अधिकारियों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें