फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मनीषा ज्वाइन करेंगी आर्मी तो मंजू बनेंगी सिंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॅरिअर के बारे में बताया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बबेरू में मुख्य अतिथि डीआईओएस विजयपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। मेले में मंजू यादव कक्षा 11 की छात्रा ने बताया कि वह सिंगर बनना चाहती हैं। इंटर की छात्रा मनीषा ने आर्मी में जाना चाहती हैं। जबकि छात्रा गोमती ने पुलिस फोर्स ज्वाइन करने की बात कही। जबकि नीलम ने शिक्षिका, अंतिमा ने सौंदर्य चिकित्सक, चेतना ने चित्रकार, आशा ने डाक्टर, कविता ने अधिवक्ता, अंजना ने नर्स, शिवानी ने बैक मैनेजर और छात्रा रंजना ने खिलाड़ी बनने की बात कही।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बच्चों को करियर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या तारा शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन की जिम्मेदारी मइयादीन ने निभाई। इस मौके पर गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर रुचि गुप्ता, विमल त्रिपाठी, इंदु प्रभा पटेल सहित अभिभावक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें