फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुरादाबाद व आजमगढ़ के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को महिला हैंडबाल व हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्राॅयल का आयोजन किया गया। इसमें दस खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह खिलाड़ी अगले माह मुरादाबाद, आजमगढ़ व लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेधा दिखाएंगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप जिला क्रीडाधिकारी कल्पना कमल की देखरेख में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराए गए। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर दो से पांच दिसंबर तक मुरादाबाद में सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता होनी है। वहीं आठ से 13 दिसंबर तक आजमगढ़ में जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी। आठ से 13 दिसंबर तक लखनऊ में सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना है।
सब जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता चार से छह दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में होना है। शुक्रवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल में सीनियर महिला हॉकी में रोशनी, गुड़िया, वर्षा साहू, चंदा, आयुषी, प्रमिला, प्रतिमा, साधना, आराधन व चित्ररेखा का चयन किया गया। इसमें करीब 60 बालिकाओं ने चयन ट्रायल दिया। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताओं के भी चयन ट्राॅयल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें