फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में सादगी के साथ मनी हनुमान जयंती

विज्ञापन
Mani Hanuman Jayanti with simplicity in temples - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। हनुमान जयंती सादगी के साथ मनाई गई। लॉकडाउन के चलते मंदिरों में सामूहिक आयोजन नहीं हुए। आपसी दूरी बनाए रखते हुए चंद श्रद्धालुओं पुजारियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजन अर्चन कर सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

गरीबों को उनके घर जाकर भोजन कराया। पूर्णिमा व सर्वार्थ सिद्धि योग होने से हनुमान जयंती का और भी महत्व रहा। शहर के संकट मोचन मंदिर में पुजारी उमाशंकर ने हनुमान प्रतिमा को सिंदूर लगाकर नया चोला चढ़ाया।
पूजन -अर्चन कर संकट मोचक से कोरोना के खात्मे के लिए प्रार्थना की। इस दौरान आम भक्तों के प्रवेश पर रोक रही। इसी तरह बनका बिहारी मंदिर राजघाट रोड, बांबेश्वर मंदिर के हनुमान मंदिर में भी पुजारियों ने पूजा-अर्चना की। भंडारे के स्थान पर घर-घर जाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। शहर से करीब तीन किलो मीटर दूर जमुना दास के महावीरन में भी पुजारी ने पूजन अर्चन कर आरती की और प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें