फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग न होने पर मंडलायुक्त खफा

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कालेज का शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में स्थापित ट्रूनेट मशीन में जांच प्रक्रिया देखी। ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़ देखकर सीएमएस से नाराजगी जताई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा। मरीजों के खड़े होने के लिए गोले बनवाने के निर्देश दिए। बिना मॉस्क वालों को अस्पताल में प्रवेश वर्जित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

यहां के बाद उन्होंने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीजों की जानकारी ली और उनके आहार के बारे में पूछा। क्वारंटीन मरीजों को समय से भोजन देने और उनके साथ मेडिकल स्टाफ को अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
एक वार्ड में शौचालय चोक होने और बिजली समस्या पर नाराजगी जताई और शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला अस्पताल में सीएमओ डा. संतोष कुमार, सीएमएस डा.एसएन मिश्र, मेडिकल कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. करन राजपूत, डॉ. भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें