02 सीकेटीपी-12-रामघाट की सीढि़यों में फैली गंदगी। संवाद
चित्रकूट। सावन में मंदाकिनी नदी की बदलती तस्वीर ने श्रद्धालुओं को निराश कर दिया है। कम बारिश होने से नदी का जलस्तर घट गया है। वहीं, रामघाट की सीढ़ियों पर गंदगी जमा हो गई है, नदी के पानी में शैवाल फैल गई है।
रामघाट की स्थिति से लोग असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। नदी के घटते जलस्तर से कई श्रद्धालु रामघाट पर स्नान करने के बजाय आरोग्य धाम और अन्य स्थानों का रुख कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि आस्था के साथ स्नान करने आए हैं लेकिन घाटों की सफाई नहीं होने से उन्हें दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
वहीं रामघाट के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सावन में श्रद्धालुओं की संख्या कम दिखाई दे रही है। शाम की आरती के समय ही कुछ भीड़ रहती है जबकि दिनभर घाटों पर अपेक्षाकृत सन्नाटा रहता है।
-
सुबह रामघाट पर स्नान के लिए पहुंचीं, लेकिन सीढ़ियों पर गंदगी देखकर आरोग्य धाम जाने का निर्णय लिया।
- छाया मिश्रा, प्रयागराज
हर सावन मंदाकिनी में स्नान करने आते हैं लेकिन इस बार जलस्तर काफी नीचे है। पानी में शैवाल फैली हुई है। - सर्वेश सिंह, प्रतापगढ़
-
वर्जन
मंदाकिनी नदी और घाटों की नियमित सफाई कराई जाती है। यदि कहीं गंदगी की समस्या है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। - अजय यादव, एसडीएम
02 सीकेटीपी-12-रामघाट की सीढि़यों में फैली गंदगी। संवाद
02 सीकेटीपी-12-रामघाट की सीढि़यों में फैली गंदगी। संवाद
02 सीकेटीपी-12-रामघाट की सीढि़यों में फैली गंदगी। संवाद