फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो शराब में जहर मिलाकर पी लिया, मौत

Wed, 09 Sep 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो युवक ने शराब के साथ जहर खा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के गांव खप्टिहा कलां निवासी शिवकरण कछवाह ने बताया कि उसके पुत्र शिव विजय सिंह कछवाह (36) ने दोपहर करीब तीन बजे गल्ला मंडी में शराब के ठेके से शराब लेकर उसमें जहर मिलाकर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां शाम छह बजे उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शिवकरण ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। घर में शराब पीने को लेकर उसका पत्नी घुंघरू से झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि उसका पुत्र धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। उसके दो बेटियां माही व जमुना हैं। घर में पत्नी घुंघरू व मां उर्मिला हैं।
विज्ञापन

मृतक दो भाई थे। बड़े भाई रणविजय सिंह कछवाह ने 18 साल पहले फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि घर में नशे को लेकर पत्नी से झगड़ा होने पर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें