फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक शोरूम के स्पेयर पार्ट्स रूम में लगी आग

Wed, 09 Sep 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-16-सुरक्षा उपकरण पहनकर बेसमेंट में दाखिल होते दमकलकर्मी। स्रोत: अग्निशमन विभाग
विज्ञापन
बांदा। शहर के कालू कुआं स्थित हीरो बाइक शोरूम के बेसमेंट में बने स्पेयर पार्ट्स रूम में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे आग लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। सुबह करीब चार बजे के बाद आग बुझाई जा सकी। हादसे में लाखों का सामान जलने का अनुमान है।
बांदा के जिला परिषद चौराहा निवासी आशीष अग्रवाल का कालू कुआं में हीरो कंपनी का बाइक शोरूम है। शोरूम के बेसमेंट में बाइक का सर्विस सेंटर है। सोमवार की रात करीब आठ बजे तक शोरूम व सर्विस सेंटर का अधिकांश स्टाफ काम खत्म कर चला गया। करीब साढ़े आठ बजे बाकी स्टाफ की नजर सर्विस सेंटर के मुख्य गेट पर गई तो वहां से गहरे काले रंग का धुआं निकलता दिखाई पड़ा। यह देख उन्होंने संचालक को इसकी जानकारी दी।
कर्मचारी बताते हैं कि आधे घंटे के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां वहां आ गईं लेकिन एक ही गेट होने के कारण वह भी अंदर नहीं जा सके और न ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास हो सका। करीब आठ घंटे के बाद हैमर व जेसीबी की मदद से शोरूम के बाहर फर्श को तोड़कर सर्विस सेंटर की छत पर पहुंचा गया और वहां बने रोशनदान से पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

सीएफओ डॉ. मतलूब हुसैन ने पानी में आग बुझाने वाले विशेष केमिकल एएफएफएफ (एक्वश फिल्म फार्मिंग फोम) को मिलवाया। इससे कुछ ही देर में आग बुझ गई।
इसके बाद कर्मचारियों ने दूसरी तकनीकी बीएसडी का प्रयोग किया। इसमें कर्मचारियों ने आग से सुरक्षित रहने वाले शूट और ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग किया। कर्मचारी आग बुझने के बाद अंदर पहुंचे और फिर पूरी तरह से कमरे की जांच कर आग को पूरी तरह से बुझाकर बाहर आए। करीब 22 कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। जबकि शहर से दो और अतर्रा से एक पानी की गाड़ी मौके पर आ सकी।
संचालक आशीष अग्रवाल ने बताया कि अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नुकसान केवल स्पेयर पार्ट व कुछ अन्य सामान का हुआ है। अनुमान है कि शार्ट-सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।
-
फर्श टूटते ही काला धुआं बाहर निकला
फर्श टूटते ही काला धुआं तेज रफ्तार से बाहर निकला और पूरे शोरूम के बाहर छा गया। ऐसा लगा कि लोग ईंट भट्ठे के पास खड़े हैं और चिमनी से धुआं बाहर आ रहा है। आग बुझने के बाद भी बेसमेंट का पूरा एरिया धधकता रहा। शाम चार बजे तक लोग अंदर प्रवेश नहीं कर सके थे। उधर, इसी तरह से शोरूम में करीब 550 नई बाइकें लाकर रखी गई थीं। यह पूरी तरह से सुरक्षित रही। आग में स्पेयर पार्ट के अलावा, बैटरी, इनवर्टर आदि सामान जला है। शोरूम परिसर करीब 40 फीट चौड़ा और 80 फीट लंबा है।

एक्जास्ट लगाया और फिर तकनीकी का प्रयोग
बांदा। बेसमेंट का नक्शा बड़ा ही कठिन बना है। शोरूम के ठीक नीचे बेसमेंट है और अंदर जाने का एक रास्ता जो लंबे गलियारे की तरह है। अंदर जाने पर सर्विस सेंटर है, जहां पर करीब 50 की संख्या में ग्राहकों की बाइक खड़ी थी, जो सुरक्षित बच गईं। सर्विस सेंटर के एक किनारे जो बाहर की ओर है, वहां पर एक छोटा सा तहखाना है और सीढ़ियां नीचे जाती हैं।
सीढ़ी से नीचे जाने पर स्पेयर पार्ट का कमरा है और यहीं पर एक केबिन बना हुआ है। आग ने केबिन व पार्ट के कमरे को नुकसान पहुंचाया है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए पहले पानी का प्रयोग किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो एक्जास्ट मंगाकर गेट पर रखे गए और धुआं निकालने का प्रयास हुआ।
धुआं भी सर्विस सेंटर से होकर गलियारे के जरिए बाहर निकल रहा था। जो अंदर जाने का इकलौता रास्ता है। बेसमेंट में लगे लोहे की खिड़की को काटकर भी पानी फेंकने का प्रयास हुआ।
-
वर्जन
आग रात में ही करीब-करीब बुझ गई थी लेकिन एक गाड़ी सुबह आठ बजे तक मौके पर रखी गई। बेसमेंट के किनारे बने कमरे में आग लगने व रास्ता नहीं होने के कारण समय लगा। आग बुझाने के लिए तकनीक का प्रयोग भी किया गया है। केवल स्पेयर पार्ट व एक केबिन व कुछ अन्य सामान ही जला है। बाइकें सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

-डाॅ. मतलूब हुसैन, सीएफओ बांदा।

फोटो-16-सुरक्षा उपकरण पहनकर बेसमेंट में दाखिल होते दमकलकर्मी। स्रोत: अग्निशमन विभाग

फोटो-16-सुरक्षा उपकरण पहनकर बेसमेंट में दाखिल होते दमकलकर्मी। स्रोत: अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें