फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के दोषी को तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो जनवरी 2022 में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। 16 वर्षीय किशोरी को घर से खींचकर जंगल में ले जाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करने के दोषी को स्पेशल पाॅक्सो न्यायालय प्रदीप मिश्रा की अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

लोक अभियोजक ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन जनवरी 2022 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही अजय उर्फ लाला दो जनवरी की रात करीब 12 बजे पशुबाड़ा से खींचकर जंगल ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। पीड़ित बेटी ने उसे घटना बताई तो दूसरे दिन उसने बबेरू कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभियोजक की ओर से छह गवाह पेश किए गए। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध पाया और दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें