फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ऐसी मूर्तियां बनाएं कि चीनी प्रतिमाएं न बिकें

विज्ञापन
म्टीकला मशीन वितरण के प्रमाणपत्र देते माटीकला बोर्ड चेयरमैन और राज्य मंत्री व अन्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री और बांदा जिला प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने प्रजापति समाज को सलाह दी है कि बर्तन आदि निर्माण में विद्युत चालित (इलेक्ट्रिकल) चाक का प्रयोग करें। पूरे मनोयोग से मिट्टी के ज्यादा से ज्यादा बर्तन बनाएं। माटीकला बोर्ड अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि दीपावली पर मिट्टी की ऐसी मूर्तियां बनाएं कि चीनी प्रतिमाएं टिक न सकें। उन्होंने प्रजापति समाज के 20 लोगों को इलेक्ट्रिकल चाक बांटी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति भी थे। उन्होंने प्रजापति समाज के 20 लोगों को विद्युत चालित चाक नि:शुल्क वितरित किए।
यह भी कहा कि मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से 26 पोषकतत्व प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज के लोग समूह बनाकर काम करेंगे तो प्रदेश सरकार उन्हें 10 लाख रुपये की मशीनें उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

इसके लिए पहले तीन दिन और बाद में 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मिट्टी के दीपकों का इस्तेमाल करने को कहा। साथ ही दीपावली पर मिट्टी की अच्छी मूर्तियां बनाने की सलाह दी, ताकि उनके आगे चीन की मूर्तियां न टिक पाएं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद भी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार द्वारा माटी कला को आगे बढ़ाने की सराहना की। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार ने आभार जताया। बोर्ड सदस्य वरदानी प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, सोनू सिंह और प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें