बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज के एक चिकित्सक सहित शुक्रवार को जिले में 21 नए कोरोना मरीज मिले। इन सबकी आरटीपीसीआर और एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 9 महिलाएं और दो किशोर हैं।
उधर, बीते 24 घंटे में 6 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जनपद में 2211 लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अब मौजूदा समय में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 212 है।
कमासिन। कस्बे पहला कोरोना मरीज पाए जाने से हड़कंप है। पश्चिम थोक की महिला को कई दिनों से बुखार था। वह यहां पीएचसी इलाज कराने पहुंची तो जांच में उसे संक्रमित पाया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रसून जायसवाल ने बताया कि महिला सहित उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।