परमवीर सुपर लीग सीजन-2 में गेंद का मुकाबला करता बैट्समैन।
- फोटो : BANDA
बांदा। जीआईसी ग्रांउड में आयोजित परमवीर सुपरलीग सीजन-2 के लीग मैच में तीसरे व चौथे मैच में मेजर शैतान सिंह शूटर्स व वीएएच लांचर्स टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
मंगलवार को शुरुआती मुकाबला मेजर धर्म सिंह थापा और मेजर शैतान सिंह शूटर्स के बीच खेला गया। टांस जीतकर धर्म सिंह थापा टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजर शैतान सिंह शूटर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। पौरूष सिंह ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। जवाब में मेजर धर्म सिंह थापा टीम सिर्फ 110 रन ही बना पाई। शैतान सिंह शूटर्स ने यह मैच 48 रनों से जीत लिया। धनंजय करवरिया ने 9 रन देकर तीन विकेट लिए। उसे मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला वीर अब्दुल हमीद लांचर्स और बिग्रेडियर योगेंद्र सिंह यादव ग्रेनाइडर्स के बीच खेला गया। टांस जीतकर वीएएच लांचर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए। राहुल सिंह ने 8 चौके लगाते हुए सर्वाधिक 48 रनों का योगदान दिया।
सर्वेश अनुरागी ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया। जवाब में योगेंद्र सिंह यादव ग्रेनाइडर्स टीम 95 रनों पर सिमट गई। वीएएच लांचर्स 59 रनों से विजेता रही। स्कोरर राजेश सिंह, अर्पित कबीर, मोहित सिंह, अंपायर मनोज पाल, दुर्गेश भदौरिया और कमेंटेरर महेश ,साहिल, शिवा अवस्थी, नागेश खरे आदि रहे।