फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग सदस्य को सुनाई फरियाद

विज्ञापन
विभिन्न समस्याएं लेकर आवास पर आईं महिलाओं को संबोधित करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शौचालय, पेंशन, आवास, राशन इत्यादि के लिए परेशान कई गांवों की महिलाओं ने मंगलवार को सुबह राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता के आवास पर जाकर फरियादें सुनाईं। बताया कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही। कई महिलाएं काफी आक्रोशित नजर आईं। महिला आयोग सदस्य ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया और संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात की।
विज्ञापन

खम्हौरा, अधरोरी, कोर्रम, नौहाई, देविन पुरवा, साथी और बरेठी कलां आदि गांवों की लगभग दो सौ महिलाओं ने राज्य महिला आयोग प्रभा गुप्ता के घर धावा बोल दिया। दो घंटे तक उनके द्वार पर डटी रही। महिलाओं ने बताया कि उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
प्रधान, सचिव और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार पर आमादा हैं। महिलाओं ने ये बात लिखकर भी दी। प्रभा गुप्ता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जिले के अधिकारी समस्याएं नहीं सुनते तो मुख्यमंत्री से मिलेंगी और कार्रवाई कराएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें