बांदा। अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी विषय पर निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन केदारनाथ महाविद्यालय कमासिन में किया गया। इसमें निबंध में महिमा और भाषण में शिवानी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाषण में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में महिमा प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय रहीं। अन्य छात्र-छात्राओं रामू, निरंजन, अंजना, जानवी, महक, केता, शुभी, रुचि ने भी सराहनीय प्रयास किया।
कार्यक्रम में अस्तित्व फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक नीरज, सह संस्थापक डॉ. हेमंत कुमार यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार पांडे, अतर्रा से आए शिवकुमार राय, संस्था सदस्य लवलेश, शुभम, अजय, सुमित मौजूद रहे।