फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा हुआ होम क्वारंटीन

विज्ञापन
बांदा का मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा का मुख्य द्वार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। धार्मिक शिक्षा केंद्र के रूप में विख्यात मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा को तत्काल प्रभाव से होम क्वारंटीन कर दिया गया है। यहां के छात्र और स्टाफ के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। बाहर के लोग भी मदरसे में दाखिल नहीं होंगे। डीएम अमित सिंह बंसल ने बुधवार की देर रात यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मदरसा के कुछ छात्र निजामुद्दीन (नई दिल्ली) स्थित मरकज में पिछले माह मार्च में प्रतिभाग करके वापस आए हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव, रोकथाम और इसे फैलने से रोकने के लिए लोकहित एवं जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मदरसा को तत्काल प्रभाव से आइसोलेशन में रखा जाता है।
अग्रिम आदेशों तक मदरसा के छात्र और अन्य स्टाफ अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन में रहेंगे। डीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का आगमन मदरसा के अंदर या बाहर नहीं होगा। इसके लिए एसडीएम सदर और क्षेत्राधिकारी सदर को जिम्मा सौंपा गया है। डीएम ने कहा कि मदरसे में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा वांछित दूरी बनाए रखते हुए सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मदरसा के नाजिम (संचालक) मौलाना कारी हबीब अहमद ने बताया कि मदरसे की पिछले माह ही छुट्टियां हो चुकी हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तमाम छात्र घरों को नहीं जा पाए हैं। उन्हें जाने की अनुमति भी नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन नियमों का मदरसे में पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। छात्रों को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा। सब अलग-अलग अपने कमरों में हैं। बताया कि जो छात्र निजामुद्दीन मरकज गए वह छुट्टी पर गए थे। मदरसे को उनके मरकज जाने की कोई इत्तिला नहीं थी।
चार मदरसा छात्र समेत 6 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
बांदा। हथौरा मदरसे को होम क्वारंटीन किए जाने के साथ ही निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे एक छात्र और उसके साथ कमरे में रहने वाले तीन अन्य छात्रों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुधवार की शाम राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनके ब्लड के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
इनके अलावा शहर के दो अन्य व्यक्ति 7 से 9 मार्च तक निजामुद्दीन मरकज में रहे और 10 मार्च की शाम वहां से चलकर 11 को सुबह बांदा पहुंचे थे। इन दोनों को भी मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर उनके रक्त का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। कुल मिलाकर राजकीय मेडिकल कालेज में बुधवार की देर शाम निजामुद्दीन मरकज से संबंधित 6 लोगों को भर्ती किया गया है।
मेडिकल कालेज में 10 कोरोना संदिग्ध भर्ती
बांदा। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में कुल 10 कोरोना संदिग्ध भर्ती हैं। तब्लीगी जमात से लौटे 6 लोगों के अलावा अन्य भर्ती चार लोगों में कुछ दिन पूर्व दुबई से लौटा 35 वर्षीय युवक सहित दिल्ली से 2 और मुुंबई से लौटने वाले एक मजदूर भर्ती है। ये सभी जुकाम-खांसी और बुखार से ग्रसित बताए गए हैं। इनके पूर्व इस वार्ड में भर्ती दो महिलाओं की सेहत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
इनसेट...
प्रधान ने की गांव में नमाज की शिकायत
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव के प्रधान राजबहादुर पटेल सहित ग्राम पंचायत अधिकारी व कई ग्रामीणों ने थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा कि धौंसड़ गांव में स्थित मदरसे में रोजाना नमाज अदा की जा रही है। यहां के मौलवी ने भी यह बात स्वीकारी है।
दिल्ली से मरकज से लौटे लोगों से संपर्क की भी आशंका है। उधर, थाना इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें यह शिकायती पत्र व्हाट्स एप के जरिये मिला है। गांव जाकर जांच व कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें