फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट में स्थापित की गईं मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लंबे इंतजार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यूरोपियन फिल्टर समेत प्लांट के कई उपकरण शनिवार की देर रात ट्रकों पर यहां पहुंच गए। उन्हें प्लांट में स्थापित करने का कार्य भी जोरशोर से शुरू हो गया है। हालांकि, सीएम से किए वादे के मुताबिक निर्धारित अवधि में कार्यदायी संस्था इसे चालू नहीं कर सकी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्थापित हो रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की लागत लगभग पौने दो करोड़ है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा कार्य कराया जा रहा है। ढांचा लगभग तैयार हो चुका था, लेकिन प्लांट की मशीनें न आने पर कार्य ठप था, जबकि मई माह के अंतिम सप्ताह में यहां भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री से कार्यदायी संस्था ने सात जून तक प्लांट शुरू करने का वादा किया था, लेकिन उपकरण उपलब्ध न होने से वह सीएम से किया वादा पूरा नहीं कर सकी। शनिवार की देर रात ट्रकों पर प्लांट के उपकरण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
क्रेन से फिल्टर और अन्य उपकरणों को ढांचे के अंदर पहुंचाया गया। लगभग पूरी रात काम चला। हालांकि, अभी पूरी तरह मशीनें सेट नहीं हो सकीं। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि प्लांट में मशीनें स्थापित करने का काम हो रहा है। बिजली कनेक्शन और ऑक्सीजन पाइपलाइन को जोड़ा जाना है। बमुश्किल दो से तीन दिन में प्लांट शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यूरोप से फिल्टर न आने की वजह से प्लांट चालू होने में देरी लगी। कुछ उपकरण गाजियाबाद और फरीदाबाद से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें