बांदा। पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट मैच में शनिवार को लखनऊ अकादमी ने बांदा पुलिस क्लब को 32 रन से हरा दिया। आदर्श ने 64 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मैच जिताया।
पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को शाम अकादमी लखनऊ और पुलिस लाइन के बीच मैत्री मैच खेला गया। टॉस अकादमी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। टीम की ओर से आदर्श ने 64 रनों का योगदान दिया।
जवाब में पुलिस क्लब की टीम 149 रन पर ही सिमट गई। टीम की तरफ से आगमन त्रिवेदी ने 24 रन बनाए। लखनऊ अकादमी की ओर से वैभव त्रिवेदी ने दो और विकल्प ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खान, क्रिकेट कोच शिव प्रताप, वरिष्ठ खिलाड़ी धनंजय करवरिया, मनोज मिश्रा, पुलिस लाइन पीटीआई संजय मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ खिलाड़ी मानस त्रिपाठी, अजय यादव, शुभम दुबे, वैभव त्रिवेदी, ज्ञान यादव, हर्षिंद चंदेल सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।