फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर दिखेंगे कायस्थ सभा के रिश्ते

Sun, 27 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
वैवाहिक वेबसाइट का उद्घाटन करते सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। एक ही क्लिक में रिश्तों का खाता खोलने के लिए कायस्थ सभा (चित्रगुप्त परिवार) ने स्वजातीय वेबसाइट लांच की है। फिलहाल बुंदेलखंड के सातों जनपद इसमें जुड़े हैं। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने रविवार को उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कटरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट ने लैपटॉप पर की बोर्ड चलाकर वेबसाइट लांच की। बुंदेलखंड चित्रांश मैट्रीमोनियल्स एटदिरेट जीमेल डॉट काम वेबसाइट की खूबी बताई गई कि इसमें बुंदेलखंड के सभी जनपदों में चित्रांश बंधुओं के वर-वधू रिश्ते के आफर देखे जा सकेंगे। बुंदेलखंड टैलेंट वेबसाइट डायरेक्टर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही पड़ोसी जनपद छतरपुर, पन्ना, कानपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद आदि को भी वेबसाइट से जोड़ा जाएगा।

बाद में पूरे प्रदेश को जोड़कर विस्तार किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस प्रयास को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ सभा अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव ने की। आनंद सिन्हा, चारू चंद खरे, सुरेंद्र निगम, बीएस माथुर, हृदेश निगम, जय किशोर श्रीवास्तव, आशुतोष खरे, रमेश निगम, करुणाकांत श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, क्रांति कृष्ण श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, डीसी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संचालन कायस्थ सभा के मंत्री कृष्ण बिहारी खरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें