फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की 9900 छात्राओं को मिलेगा विद्याधन

Sun, 27 Mar 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
छात्राओं का सम्मान
विज्ञापन
बांदा। चुनावी साल में प्रदेश सरकार बुंदेलखंड की छात्राओं पर मेहरबान हो गई है। वित्तीय वर्ष खत्म होने के चंद दिनों पूर्व सभी वर्गों की मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन की सौगात के लिए एकमुश्त 29 करोड़ 70 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। बुंदेलखंड के सातों जनपदों की 9,900 छात्राओं को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जल्द ही यहां आकर कुछ छात्राओं को पत्र सौंपेंगे। ऐसे में प्रशासन और अधिकारी छुट्टी के दिनों में भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व में चुनिंदा गिनीचुनी छात्राओं को बुंदेलखंड में कन्या विद्याधन मिला था। इससे काफी तादाद में छात्राएं महरूम हो गई थीं। चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार ने सभी को खुश करने के लिए धनराशि दे दी है। सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में छात्राओं को कन्या विद्याधन के लिए बजट भेज दिया है। प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) अमरनाथ वर्मा ने बुंदेलखंड के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर जिलावार आवंटित बजट और कन्याओं की संख्या की सूचना दी है।

बुंदेलखंड की सामान्य, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक इंटरमीडिएट की 7821 छात्राओं के लिए कुल 23 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति की 2079 इंटर छात्राओं के लिए 6 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये आवंटित हुए हैं। सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए बांदा में 1454, चित्रकूट में 801, हमीरपुर में 892, महोबा में 708, जालौन में 1365, झांसी में 1614 और ललितपुर में 987 छात्राओं को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह अनुसूचित जाति की छात्राओं में बांदा 386, चित्रकूट में 213, हमीरपुर में 237, महोबा मेें 188, जालौन में 363, झांसी मेें 430 और ललितपुर में 262 छात्राओं के लिए बजट जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने बताया कि शासन और निदेशालय के निर्देशों पर अमल करते हुए मेधावी छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है। उनके खातों में शीघ्र ही कन्या विद्याधन भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें