फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकदल ने सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 03 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश सरकार पर सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर कड़ा रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश के राज्यपाल को सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन


गुरुवार को लोकदल की जिला यूनिट ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एके पुष्कर को सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में जाति विशेष की नियुक्तियां की जा रही हैं। मांग की कि सभी भर्तियों की सीबीआई जांच हो।

यादव सिंह को संरक्षण देने वाले नेताओं और अफसरों की गिरफ्तारी हो। किसानों के कर्ज और बिजली आदि बिल माफ किए जाएं। पंचायत चुनाव मेें सीटों के आरक्षण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए तर्कसंगत आरक्षण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें