फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल ने सफाचट की सब्जियों की फसल

विज्ञापन
मंडराता टिड्डी दल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
करतल। एक हफ्ते के अंदर टिड्डी दल ने दूसरी बार जनपद में धावा बोला। गुरुवार को सुबह मध्य प्रदेश से बेशुमार टिड्डियों का दल जनपद के सीमावर्ती गांवों में जा घुसा। केन नदी किनारे खेतों की सब्जी सफाचट कर दी।
विज्ञापन

किसानों और गांव के महिला-पुरुष और बच्चों ने थाली आदि पीटकर शोर मचाते हुए टिड्डी दल को भगाया। कई बागवानी किसानों को भारी नुकसान हुआ। कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बचाव कार्यों में नहीं पहुंचा।
छह दिन पूर्व जिले की पूर्वी सीमा से दाखिल हुए टिड्डी दल ने ओरन, वैदन पुरवा, हथौरा आदि गांवों में धावा बोला था। ग्रामीणों, फायर ब्रिगेड और कृषि विभाग की टीम ने दवा का छिड़काव कर टिड्डियों को मारा और भगाया था।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब 9 बजे जिले के दक्षिण सीमा पर मध्य प्रदेश से आए बड़े टिड्डी दल ने नरैनी क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों करतल, बिल्हरका, महाराजपुर, मानपुर, पुकारी, रगौली, बाबूपुर आदि गांवों में धावा बोल दिया। किसानों में हड़कंप मच गई। ग्रामीण और किसान खेतों पर आ गए और थाली आदि पीटकर शोर मचाया।
इसके बावजूद टिड्डी दल ने नदी किनारे बोई गई सैकड़ों बीघा सब्जी की खेती को सफाचट कर दिया। लगभग एक घंटे तक टिड्डी दल फसलें चौपट करता रहा। बोड़ा पुरवा के पप्पू निषाद, राजू यादव, कल्लू अहिरवार, भोला सिंह आदि के खेतों को नुकसान पहुंचाया।
महाराजपुर में पप्पू पटेल की सब्जी की फसल सफाचट कर दी। आसमान पर बड़ी संख्या में टिड्डी उड़ते रहे। इस दौरान कोई प्रशासन या किसी विभाग का अधिकारी अथवा कर्मचारी नहीं रहा। किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बांदा के करतल क्षेत्र में सब्जी के खेत में धावा बोलता टिड्डी दल और मंडराती टिड्डियां।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें