फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सामान की होली जलाई, राष्ट्रपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चीनी सैनिकों के प्रति विभिन्न संगठनों में रोष है। गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल की बांदा यूनिट ने बलखंडी नाका चौराहे पर चाइनीज सामान और चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध जताया। चाइनीज सामान के बहिष्कार का एलान किया।
विज्ञापन

स्वदेश गौरव शिवहरे, चारूचंद्र खरे, प्रधान सुशील सिंह, कमलेश गुप्ता, संतोष अनशनकारी, अनिल चौरसिया, रामसुफल साहू, नरेश शुक्ला, शारदा प्रधान, रमाकांत तिवारी आदि शामिल रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद बैनर तले कार्यकर्ताओं ने भी चीन के राष्ट्रपति का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष बेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
उधर, विश्व हिंदू महासंघ के चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी राजेश शुक्ला के नेतृत्व में कचहरी रोड पर चीन के खिलाफ और भारतीय शहीद सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए गए। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिला प्रभारी दीपक सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, हिंदू जागरण मंच ने गायत्री नगर में शहीदों के चित्र पर फूल चढ़ाए। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कुमार साहू ने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया। केशव कुशवाहा, कमलेश श्रीवास्तव, रामसहाय, श्रीनिवास गुप्ता, अजय गौरव, लखनची सोनकर, अंकित गुप्ता, श्रीपाल आदि उपस्थित रहे। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा यूनिट ने अशोक लाट में चीन का पुतला फूंका।
चीन विरोधी नारे लगाए। तहसील संयोजक आशीष सिंह गौतम, अभिषेक सिंह, आदित्य गुप्ता, विवेक भदौरिया, सनिल गुप्ता, मोहिल गुप्ता, अजय गौतम, धीरेंद्र सिंह, राजीव भुर्जी, सुधांशु सिंह, सुमन सिंह चौहान, सतीश गौतम इत्यादि शामिल रहे। भारतीय किसान सेना ने अध्यक्ष और अधिवक्ता रमाकांत मिश्र के चैंबर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। रामसेवक मिश्र, अमर सिंह, लखन राजपूत, रमाकांत, रविशंकर, रामसुधार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें