फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 15 दिन में मिलना था लोन, 90 दिन से भटक रहे युवा

Sun, 12 Jul 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
बांदा। शासन की प्राथमिकता वाली मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना का हाल जिले में बेहाल है। बैंकों में आवेदनों की झड़ी लगी है। 17 बैंकों में 1012 आवेदन भेजे गए हैं। इसमें कई आवेदन अप्रैल से लंबित हैं। जबकि नियमानुसार 15 दिन में योजना का आवेदक को लाभ देना होता है, इसको लेकर मिशन निदेशक की ओर से पत्र भी है, पर 90 दिन भी युवा भटक रहे हैं।
विज्ञापन




योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले को 1600 युवा उद्यमी बनाने का लक्ष्य आया था। एक अप्रैल से अब तक 1012 आवेदन युवाओं ने उपायुक्त उद्योग कार्यालय में दिए हैं। इन सभी आवेदनों की जांच के बाद उन्हें ऑनलाइन पोर्टल से ही बैंक को भेज दिए गए। इसके बाद बैंकों की हीलाहवाली के चलते लंबे समय से आवेदन लंबित हैं। अभी तक सिर्फ 253 आवेदकों को ही लाभ दिया जा सका है।



जबकि 315 आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है। कुल 568 आवेदकों तक ही बैंक के अधिकारी पहुंच पाए हैं। कई आवेदक ऐसे भी हैं कि अप्रैल से आवेदन करने के बाद उन्हें योजना अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है। वह लगातार बैंक और उपायुक्त उद्योग कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन




केस एक



मूसानगर ओरन रोड अतर्रा के अजय राज ने बताया कि मार्च में आवेदन दिया था। तब किसी कारणवश रिजेक्ट कर दिया था। 28 अप्रैल को फिर से आवेदन किया है। अब सभी मानकों को भी पूरा कर लिया। इसके बाद बैंक जाते हैं तो आजकल-आजकल कहकर वापस कर दिया जा रहा है।



केस दो



चरखरी के अरुण कुमार ने बताया कि मई में योजना के तहत सेंट्रल बैंक में फाइल गई थी। वहां बैंक के फील्ड अफसर ने कहा कि योजना के तहत लोन नहीं मिलता, लोन लेना है तो 10 प्रतिशत का ब्याज देना होगा। इसके बाद वह निराश होकर लौट गए।



केस तीन



पुलिस लाइन के पास जरैली कोठी निवासी ब्रिज किशोर ने बताया कि 15 मई को बैंक ऑफ बड़ौदा चिल्ला रोड में फाइल पहुंच गई थी। 20 जून पहले वहां के मैनेजर ने सर्वे किया था। इसके बाद फील्ड अफसर को आना था, अभी तक आए नहीं हैं।



केस चार



बांदा शहर के नरेंद्र कुमार ने उपायुक्त उद्योग कार्यालय में योजना के तहत आवेदन दिया था। छह अप्रैल को फाइल एचडीएफसी बैंक चली गई थी। इसके बाद से योजना का लाभ पाने के लिए वह इधर-उधर भटक रहे हैं।



किस बैंक में कितने लंबित हैं आवेदन



बैंक लंबित आवेदन



इंडियन 184



सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 34



एसबीआई 222



यूपी ग्रामीण बैंक- 309



बैंक ऑफ बड़ौदा- 75



एचडीएफसी- 51



पीएनबी- 66



योजना के तहत हमारे पास आवेदन आने के 48 घंटे के अंदर फॉर्म बैंक को भेज दिया जाता है। उसे नियमानुसार 15 दिन में लोन स्वीकृत करना होता है, लेकिन कई आवेदन बैंक में काफी समय से लंबित हैं। मीटिंग में इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन




गुरुदेव रावत, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें