बांदा। स्टेडियम में मंगलवार को लिटिल मास्टर ने स्टेडियम स्वराज को दो विकेट से पराजित किया। अंडर-12 संडे लीग के उद्घाटन मैच में स्टेडियम स्वराज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में नौ विकेट खोकर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जिसमें अथर्व ने 37, केशव ने 27 और वरुण ने 15 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम लिटिल मास्टर के गेंदबाज अंकुर ने चार और प्रतीक ने तीन विकेट हासिल किए।
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम लिटिल मास्टर ने 22.3 ओवरों में आठ विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। लिटिल मास्टर के बल्लेबाज प्रतीक दीक्षित ने 33 आयुष्मान ने 26 और आदित्य ने 21 रन बनाए। स्वराज के गेंदबाज सत्यम व अभय ने तीन-तीन और वरुण ने दो विकेट प्राप्त किया। मैच के दौरान बांदा क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सारिक नियाजी सदस्य तारिक खान, उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव और क्रिकेट कोच शिवप्रताप सिंह उपस्थिति रहे।