फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जैसे राम वैसे ही नबी भी पूरी इंसानियत के दूत

Thu, 06 Nov 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 07 समारोह में सम्मानित हुए लोग और मरकजी कमेटी के पदाधिकारी आदि। स्रोत - स्वयं।
विज्ञापन
बांदा। ईद मिलादुन्नबी का जश्न जोश और सौहार्द के साथ मनाने में अहम भूमिका निभाने वाली मोहल्लावार 88 कमेटियों और आयोजन के अन्य सहयोगियों को मरकजी कमेटी ने मंगलवार को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बांदा पैरा मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह श्री राम पूरे संसार के लिए हैं उसी तरह हमारे नबी सिर्फ मुस्लिम के नहीं बल्कि सभी के लिए हैं। बांदा हिन्दू - मुस्लिम सभी त्योहार मिलकर मनाते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब की ऐसी मिसाल और कहीं नहीं पाई जाती।
श्री सिद्दीकी व शहर काजी और मरकजी कमेटी अध्यक्ष मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां ) ने मोहल्ला कमेटियों के नुमाइंदों को शील्ड और तोहफे दिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, सपा नेता ओम नारायण त्रिपाठी विदित, मरकजी कमेटी के मुमताज अली, गौसेवा रक्षा समिति अध्यक्ष महेश प्रजापति , अधिवक्ता सत्य प्रकाश द्विवेदी, डॉ. अभिषेक प्रणायामी आदि को भी सम्मानित किया गया। भाजपा नेता व कमेटी सदस्य आरिफ़ खां, डॉ. मो. शोएब, मकबूल खां, इमरान अली राजू , वहीद नेता, हाजी रशीद, हस्सान मसूदी , बाबू खां, पूर्व सभासद शब्बीर जुगनू आदि उपस्थित रहे। संचालन अंसार अहमद सिद्दीकी और इरशाद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें