फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों के घर दस्तक देंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महानगरों से लौटने वालों की गांव और नगरवार सूची बनाकर लेखपालों को सौंपी जाएगी। लेखपाल रोजाना उनके घर दस्तक देकर 14 दिन तक घर में अलग रहने (सेल्फ होम क्वारंटीन) का अनुपालन पर नजर रखेंगे। साथ ही उनके परिजनों और पड़ोसियों को बताएंगे कि होम क्वारंटीन का अनुपालन करें और इनसे दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले इन लोगों में तेज बुखार, जुकाम और सांस लेने में कठिनाई के लक्षण मिले तो लेखपाल इसकी सूचना एसडीएम को देंगे। एसडीएम चिकित्साधिकारी को सूचित करेंगे। चिकित्साधिकारी टीम भेजकर गाइड लाइन के अनुसार तत्काल कार्रवाई करेंगे।
डीएम ने कहा है कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो भ्रमण करके इन क्वारंटीन व्यक्तियों पर नजर रखेंगे। बाहर से लौटने वाला कोई सूची में दर्ज नहीं है तो उसकी भी मानीटरिंग की जाएगी। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को यह पत्र भेजा है।
विज्ञापन

चचेरे भाई मेडिकल कालेज रेफर
अतर्रा। दो दिन पहले महानगर से आए दो चचेरे भाइयों को बीमारी के संदिग्ध लक्षण दिखने पर सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। यह दोनों अतर्रा कस्बा निवासी हैं। गाजियाबाद में पढ़ाई करते थे। उधर, एक गांव के युवक को भी सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
बबेरू और अतर्रा में कंट्रोल रूम चालू
बबेरू/अतर्रा। एसडीएम महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन के दौरान फल-सब्जी की स्थाई दुकान नहीं लगेंगी। बल्कि विक्रेता गली-मोहल्लों में हाथ ठेला से सुबह 6 से 9 बजे और शाम 3 से 6 बजे तक फल व सब्जी बेचेंगे। आटा चक्की और किराना की दुकान भी खुलेंगी। बशर्ते यहां भीड़ न हो।
इसी तरह मेडिकल स्टोर और पेट्रोलपंप भी खुलेंगे। गैस सिलेंडर घरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। लॉकडाउन नियमों का पालन करने का भी निर्णय लिया गया। कहा कि संदिग्ध मरीजों की सूचना तहसील के कंट्रोल रूम नंबर- 05190-244104 पर दें। बैठक में मंडी सचिव राघवेंद्र चतुर्वेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, महामंत्री बसंत गुप्ता सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। उधर, अतर्रा में एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर- 05191-211520 है। यह दिन-रात काम करेगा। यहां से अब तक 15 मरीजों को जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज भेजा जा चुका है। उधर, रहूसत गांव के प्रधान ने बाहर से आने वाले 19 लोगों की सूची बीडीओ महुआ को बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें