शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी और माध्यमिक शिक्षक संघ महामंत्री लवकुश कुमार मिश्र ने शनिवार को यहां जीआईसी और बजरंग इंटर कालेज में मूल्यांकन कर रहे टीचरों से मुलाकात की।
शिक्षक विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और अफसर लिखित आश्वासन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं।
उन्होंने 24 अप्रैल को इलाहाबाद मेें सरकार के विरोध में हो रहे धरने में शामिल होने का आह्वान किया। मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय सहित जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह परिहार, मंत्री देशराज सिंह, पतिराखन सिंह, देवव्रत पांडेय, रामकिशोर चौबे, कृष्ण गोपाल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश महामंत्री लवकुश कुमार मिश्र ने भी मूल्यांकन कर रहे टीचरों से मिलकर उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी एकजुटता और बहिष्कार आंदोलन से ही सफलता मिली है। उन्होंने संघ की राज्य कार्यकारिणी सहित सरकार के मंत्री आदि को भेजे गए सात सूत्रीय मांगों से भी अवगत कराया।
मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिलाध्यक्ष आर चंद्रा, संरक्षक आलोक सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव, केदार वर्मा, पवन निगम आदि मौजूद रहे।