पर्यावरण बचाने के लिए जिलाधिकारी की पत्नी आगे आईं तो आकांक्षा समिति से जुड़ीं तमाम वरिष्ठ और संभ्रांत महिलाएं भी सड़कों पर निकल पड़ीं।
इस दौरान निकाली गई ‘पर्यावरण बचाओ पालीथिन भगाओ’ रैली के जरिए लोगों से जेल में बंद महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कपड़े के झोले खरीदने और पालीथिन का बहिष्कार करने की अपील की गई।
शनिवार को आकांक्षा समिति ने पर्यावरण बचाओ और पालीथिन भगाओ के नारों के साथ शहर में रैली निकाली। इसकी शुरुआत जेल से हुई। एसपी राकेश शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में डीएम की धर्मपत्नी और आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. विमलेश राठौर सहित नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन, एसडीएम प्रहलाद सिंह, जेल अधीक्षक हरी बक्श सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह, शोभा सिंह, अनू सिंह, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, ज्योत्सना पुरवार, जया पुरवार, मंजू सिंह आदि शामिल हुईं।