फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क से उतरकर परीक्षण को मुंबई पहुंची एलईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका से बजाज कंपनी की एलईडी सप्लाई का भुगतान लिया और आपूर्ति लोकल एलईडी की गई। जिलाधिकारी के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। बजाज कंपनी को एलईडी का परीक्षण करने व आपूर्ति करने के संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


समाजसेवी रामजी गुप्ता ने पिछले दिनों जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि अनुराग इंटर प्राइजेज निवासी अर्दली बाजार कटरा द्वारा नगर पालिका परिषद में लाखों रुपये 45, 90, 200 वाट एलईडी स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति की है। आरोप लगाया था कि आपूर्तिकर्ता ने नगर पालिका को कमीशनखोरी के चलते लोकल एलईडी की आपूर्ति की है। जो सड़क पर लगने के बाद कुछ ही दिन में खराब हो जाती है। जबकि भुगतान बजाज कंपनी की एलईडी के नाम पर लिया गया है। उधर, नगर पालिका के अधिकारी इस कमी में पर्दा डालते हुए दोबारा खराब एलईडी को ठीक कराकर लगवा देते हैं।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति ने सड़क से एक एलईडी निकलवाकर परीक्षण के लिए ऐरिया सेल्स मैनेजर नरीमन रोड मुम्बई को भेजी है। साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम से की गई एलईडी आपूर्ति की दर, आपूर्ति की संख्या आदि की भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच समिति के अधिकारी

एसडीएम सदर (अध्यक्ष) संयुक्त आयुक्त आवश्यक वस्तु अधिनियम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांदा (सदस्य) है।



एलईडी की आपूर्ति उनके आने के पूर्व की है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द सच्चाई सामने आएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

नीलम चौधरी

अधिशासी अधिकारी

नगर पालिका परिषद, बांदा

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें