फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’

Mon, 16 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बबेरू में मतदाता जागरूकता शिविर में पोस्टर के साथ छात्र। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालयों और कालेजों में रैली निकाल कर अधिक से अधिक लोगों को मतदान में भागीदारी करने का आह्वान किया। गोष्ठी में लोकतंत्र के लिए मतदान महत्वपूर्ण बताया। बबेरू में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता संबंधी पेंटिंग बनाई।
विज्ञापन


बामदेव संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य डा.अशोक कुमार अवस्थी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में संस्कृत महाविद्यालय बिसंडा, अतर्रा, साथी, मुरवल, नरैनी, बबेरू, ब्योंजा, बंथरी, गिरवां, महुटा, तिंदवारी, बिलगांव, गोखिया, पोंगरी के छात्र व टीचर शामिल हुए।

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की रैली प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ के नारे गलियों में गूंजे। टीचर बीना, वर्षा गुप्ता, शैलजा शुक्ला, सुमन सक्सेना, करुणा निगम, सुनीता तिवारी, स्वाति मिश्रा, माधुरी निगम, प्रियंका सिंह, श्वेता, सोनल शिवहरे, जेपी गुप्ता, कोदा सिंह, वीरेंद्र तिवारी, विद्याविलास, रामसजीवन, प्रकाश धुरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम प्रहलाद सिंह ने मतदान को विशेष अधिकार बताते हुए प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य रूप से वोट डालने का आह्वान किया। तहसीलदार सुनील कुमार, डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें