फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सात माह में खुली लापरवाही की परत, हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हाईवे की सड़कें भी बारिश में धुल गई हैं। इनमें बांदा-बबेरू और औगासी स्टेट हाईवे भी शामिल है। सड़क खराब होने से आए दिन हादसे हो र हे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बांदा से बबेरू व औगासी होते हुए फतेहपुर जाने वाले राज्यमार्ग पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर चौड़ीकरण व मरम्मत का कार्य कराया गया था। उस समय सिमौनीधाम मेला होने के कारण शासन व जिला प्रशासन के दबाव में सड़क में किसी तरह डामरीकरण करा दिया। यह सड़क सात माह का भी सफर पूरा नहीं कर पाई। बांदा शहर के बाहर निकलते ही गड्ढों भरा सफर शुरू हो जाता है। यह बबेरू तक खत्म नहीं होता। कहीं-कहीं तो पांच से छह फीट तक चौड़ाई में सड़क में गड्ढे हैं। एक माह में करीब 12 हादसे हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क में पैचिंग के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। 15 सितंबर के बाद वर्षाकाल खत्म होते ही सड़क की पैचिंग कराई जाएगी।



-



समाजसेवी ने सांसद व विधायक को लिखा पत्र



आरटीआई कार्यकर्ता आवास विकास मोहल्ला निवासी कुलदीप शुक्ला ने सड़कों की हालत खराब होने पर सांसद, विधायक व पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बबेरू से बांदा पहुंचना बड़ा जोखिम भरा है। जगह -जगह गड्ढे होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक तक इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। कुलदीप शुक्ला ने बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव व सांसद कृष्णा पटेल से बांदा-बबेरू हाईवे की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन








-बारिश व वाहनों के दबाव में कई सड़कें खराब हो गई हैं। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी। धनराशि आते ही सड़कों के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू होगा।



-सुरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चित्रकूटधाम मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें