प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी सहित कई अन्य मुद्दों पर उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ की अगवाई में यहां सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
अदालतें सूनी रहने से वादकारियों को पेशी की अगली तारीखें देकर चलता कर दिया गया। अधिकांश अधिवक्ता कचहरी आए ही नहीं। जो आए भी तो वह बस्तों या चाय-नाश्तों की दुकानों में बैठ कर टाइम पास करते रहे। ब्यूरो