बांदा। अपर जिला जज मोहम्मद रिजवान का वाराणसी स्थानांतरण होने पर जिला अधिवक्ता संघ ने समारोह आयोजित कर विदाई दी। मंगलवार को संघ भवन में आयोजित समारोह में वकीलों के साथ अच्छे कार्य व्यवहार पर न्यायाधीश की जमकर तारीफ की गई।
अपर जज कमरुद्दीन ने वकीलों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। संघ अध्यक्ष एजाज अहमद व महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने उन्हें अंगवस्त्र और मिर्जा यावर साहब की पुस्तक भेंट की।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, शिवपूजन सिंह, रामस्वरूप सिंह, शंकर सिंह, रोहन सिन्हा, सुनील कुमार गुप्ता, द्वारिकेश मंडेला, राम प्रकाश शिवहरे आदि उपस्थित रहे।