चोरों द्वारा तोड़ा गया लॉकर दिखाता ट्रांसपोर्टर।
- फोटो : BANDA
करतल। कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में ट्रांसपोर्टर के घर से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये और जेवर पार कर दिए। जेवर बेटी की शादी के लिए रखे थे। गांव के तेजेंद्र कुमार तिवारी ट्रांसपोर्टर हैं।
शुक्रवार को तड़के करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर कमरे की कुंडी काटी और लॉकर तोड़कर उसमें रखा कैश और जेवर चुरा ले गए। बरामदे में टंगी बाइक की चाबी भी ले गए। तेजेंद्र दूसरे कमरे में सो रहे थे। स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। चौकी इंचार्ज कौशल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। (संवाद)