तिंदवारी (बांदा)। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट स्थित यमुना नदी पुल से शनिवार को दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति ने छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेंदाघाट में प्रतापगढ़ के रहने वाला रामचंद्र (55) लगभग 20-25 वर्ष से बेंदा घाट में रहकर शादी विवाह में बारी गिरी का काम करता था। पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि लोग उसे रामचंद्र के नाम से जानते थे। वह अक्सर दुकानों के बाहर सो जाता था।
शनिवार की दोपहर बेंदा घाट स्थित यमुना तट के पास पहुंचा और नदी पुल से छलांग लगा दी। वहां सब्जी की लगाए राजेश निषाद ने सूचना पूर्व प्रधान विवेक सिंह को दी। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी दिनेश गौतम ने गोताखोरों को नदी में उतारा। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।