फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जाने से परेशान प्रवासी मजदूर फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव में मजदूर ने पेड़ पर लुंगी (तहमद) से फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि बेटी किसी युवक के साथ चली गई। इसी कारण वह तनाव में था। सात दिन पूर्व ही रायबरेली से मजदूरी करके घर लौटा था।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह रामशरन (42) का शव घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेत पर खड़े बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई देवीशरन ने बताया कि रामशरन ने बेटी की शादी पिछले वर्ष 18 जून को जामू गांव में की थी। जनवरी में वह ससुराल से किसी युवक के साथ चली गई। कमासिन थाना में रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन आज तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी। तभी से रामशरन परेशान था। रामशरन पत्नी के साथ रायबरेली में ईंट पाथने जाता था। उसकी चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें