फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिशासी अभियंता समेत 9 लेखपालों का वेतन रोका

विज्ञापन
Salary of 9 accountants including two executive engineers stopped - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। संपूर्ण समाधान दिवस में गैर हाजिर रहे विद्युत वितरण खंड के दो अधिशासी अभियंताओं और नौ लेखपालों का जून का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया। इनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब न होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता मेें है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अनुपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बांदा व अतर्रा का जून का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इसी प्रकार अनुपस्थित लेखपालों जगराम सिंह, मूलचंद्र पटेल, रामकिशोर, मंजू लता, हासिम खां, बृजमोहन, गौरव सिंह, रजनी व रमेश कुमार यादव का माह का वेतन रोक दिया है।
तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 97 प्रार्थना पत्रों में सात का ही निस्तारण किया गया। उन्होंने जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। दिवस में सीएमओ अनिल श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार पुष्पक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें