फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की भ्रांतियां दूर करने में आगे आएं धर्मगुरु

विज्ञापन
कोविड-19 को लेकर जिला स्तरीय वेबिनार में शामिल धर्मगुरु शहर काजी अकील मियां। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण और इसे लेकर फैली गलतफहमियों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने राज्य और जिलास्तर पर वेबिनार के जरिए धर्मगुरुओं की मदद ली है। बुधवार को आयोजित वेबिनार में कई धर्मगुरु शरीक हुए।
विज्ञापन

यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरफेथ मानवता एलायंस पर राज्य और जिला स्तरीय वेबिनार में धर्मगुरुओं को विशेष जानकारियां देकर उनसे लोगों के मन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने में मदद करने को कहा गया। यूनिसेफ के जिला मोबलाइजेशन समन्वयक फुजैल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि धर्मगुरुओं को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए उपयुक्त गाइडलाइन की जानकारियां दी गईं। बांदा में शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) और हाफिज रियाज (छनेहरा लालपुर) वेबिनार में शरीक हुए। संचारी रोग निदेशक डॉ. राजेंद्र कूपर ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी धार्मिक कार्यक्रमों में पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि इससे कुछ लोगों में नाराजगी और गुस्सा भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। धर्मगुरु इन गलतफहमियों को दूर करने में मदद करें।
यूनिसेफ के रीजनल कोआर्डिनेटर हरेंद्र पवार ने कहा कि कोरोना वायरस का फैलाव हवा से नहीं होता। यह थूकने, खांसने, छींकने से फैलता है। हाथों की सफाई, सैनिटाइजेशन आदि के बारे में बताया। वेबिनार में यूनिसेफ के ब्लाक समन्वयक मोहम्मद आदिल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें