फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहालग बचाने के लिए गाइड लाइन में बदलाव करें

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए टेंट व्यापार एसोसिएशन कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। टेंट व्यापार एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को यहां टेंट और लाइट आदि के व्यवसायियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि 25 नवंबर से शुरू हो रही सहालग आदि में उन्हें छूट देकर इस व्यवसाय से जुड़े लाखों मजदूर पेशा कर्मचारियों को भुखमरी से बचाएं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि पांच माह से उनके व्यवसाय पूरी तरह ठप हैं। आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गई है। अनुरोध किया कि शादी ब्याह में 100 व्यक्तियों की दी गई मंजूरी को बढ़ाया जाए। इसके लिए नई गाइड लाइन जारी की जाए। इससे कि वह बुकिंग शुरू कर सकें। पहली अप्रैल से 31 दिसंबर तक बैंक के सभी प्रकार के ब्याज की माफी, बैंक व नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के सभी ऋण की किस्त जमा करने की 31 दिसंबर तक छूट, बैंक वसूली पर 6 माह के लिए रोक, जीएसटी घटाकर 5 फीसदी, इनकम टैक्स में पांच साल की छूट आदि की मांगें की गईं।
ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन अध्यक्ष भैरो प्रसाद अग्रवाल सहित महामंत्री संजय गुप्ता, संजीव द्विवेदी, विनय त्रिपाठी, रवींद्र अग्निहोत्री, शिवप्रकाश, गौरव अग्रवाल, चमत्कार शर्मा, रोहितराज गुप्ता, राजेंद्र कुमार मिश्रा, राहुल राजपूत, राजाबाबू दुबे, महेश प्रजापति, नवल किशोर, राजेश कुमार, नफीस अहमद, आशिक अली इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें